लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

पानी की टंकी के पास फिर भी प्यासे हैं 250 परिवार, सभासद ने मंत्री से लगाई गुहार

---Advertisement---

– वार्ड 18 बोस नगर में हर घर नल योजना का लाभ दिलाने की मांग


अनपरा, सोनभद्र। नगर पंचायत अनपरा के वार्ड संख्या 18 बोस नगर में करीब 250 परिवारों को अब तक हर घर नल योजना का लाभ नहीं मिल सका है। पेयजल संकट से जूझ रहे वार्डवासियों की समस्या को लेकर सभासद सुमित कुमार सोनी ने प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग के मंत्री संजीव सिंह गौड़ को पत्र भेजकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। सभासद ने पत्र में बताया कि वार्ड में करीब 250 परिवार नल से पेयजल आपूर्ति की सुविधा से वंचित हैं। हैरानी की बात यह है कि वार्ड से महज करीब 50 मीटर की दूरी पर पानी की टंकी स्थित है, इसके बावजूद लोगों के घरों तक नल के जरिए पानी नहीं पहुंच रहा है। ऐसे में “दीपक तले अंधेरा” वाली स्थिति बनी हुई है।

उन्होंने बताया कि पेयजल के लिए वार्डवासियों को दूर-दूर तक जाना पड़ता है। इससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष परेशानी उठानी पड़ रही है। सभासद के अनुसार, इस समस्या को लेकर पूर्व में संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया तथा नगर पंचायत की बैठकों में भी मुद्दा उठाया गया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। सभासद सुमित कुमार सोनी ने मंत्री से मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने की मांग की है, ताकि वार्ड के करीब 250 वंचित परिवारों को जल्द हर घर नल योजना का लाभ मिल सके और नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो।

Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment