लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

डीएवी अनपरा में ‘रन फॉर डीएवी’ का आयोजन, 500 छात्र-छात्राओं ने लगाई दौड़

---Advertisement---


अनपरा, सोनभद्र। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, अनपरा में ‘रन फॉर डीएवी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, विद्यालय की प्रधानाचार्या दीपा शरण तथा सीआईएसएफ अनपरा यूनिट के अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ के माध्यम से विद्यार्थियों ने एकता, सेवा, उत्तम स्वास्थ्य और बेहतर भविष्य का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के करीब 500 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने ‘स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है’ और ‘स्वास्थ्य ही हमारा उत्तम धन है’ का संदेश देते हुए दौड़ में सहभागिता की।


इसके पश्चात विद्यालय के प्रार्थना स्थल पर मुख्य अतिथि एवं प्रधानाचार्या ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रतियोगिता में छात्र एवं छात्रा वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर प्रधानाचार्या दीपा शरण ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले शिक्षकों, कर्मचारियों एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को उनकी उत्साहपूर्ण सहभागिता के लिए बधाई दी।

Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment