सुभाष पाण्डेय/मुख्यालय
सोनभद्र। में चुर्क तिराहे का बताया जा रहा करीब 51 सेकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोमवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी के मुताबिक वीडियो में कुछ लोग आपस में विवाद और मारपीट करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर विवाद को मरीज के रेफरल से जुड़े कथित आर्थिक लेनदेन से जोड़कर चर्चा की जा रही है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही विवाद की असली वजह सामने आएगी इधर, निजी चिकित्सा संस्थानों की निगरानी को लेकर स्वास्थ्य विभाग भी लगातार जांच अभियान चला रहा है CMO डॉ. रमेश मिश्रा की निगरानी में निजी अस्पतालों, क्लीनिक, पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड केंद्रों के दस्तावेज व मानकों की जांच की जा रही है। विभाग के अनुसार पिछले करीब 5 माह में मानकों का पालन नहीं करने वाले कई संस्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुछ अस्पताल और OT सील की गई हैं वायरल वीडियो ने निजी चिकित्सा संस्थानों में मरीज रेफरल और निगरानी व्यवस्था को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।












