लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

विंढमगंज में प्रशासन व व्यापार मंडल की अहम बैठक : दीपावली व छठ पर सुरक्षा और शांति व्यवस्था पर जोर

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

प्रशांत श्रीवास्तव/दुध्दी

विंढमगंज (सोनभद्र)। आगामी दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए विंढमगंज थाना परिसर में मंगलवार शाम एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया. थाना निरीक्षक रविकांत मिश्रा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, स्थानीय व्यापारियों और ग्राम प्रधानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य त्योहारी सीजन के दौरान बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखना, भीड़-भाड़ पर नियंत्रण पाना और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना था. थाना निरीक्षक रविकांत मिश्रा ने त्योहारों के दौरान बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए सभी को सतर्क और जिम्मेदार रहने की सलाह दी।

सुरक्षा उपकरण: दुकानदारों से अपनी दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय रखने और अग्निशमन यंत्रों को दुरुस्त रखने की अपील की गई.
आपातकालीन परिस्थितियों में आवागमन बाधित न हो, इसके लिए दुकानों और बाजार की गलियों के ऊपर लगाए गए प्लास्टिक के तिरपाल तुरंत हटवाने के निर्देश दिए गए।

संदिग्धों पर नजर: किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की बात कही गई.
पटाखा बिक्री: पटाखों की बिक्री केवल निर्धारित एवं सुरक्षित स्थानों पर ही करने और ज्वलनशील पदार्थों से उचित दूरी बनाए रखने को कहा गया। पुलिस प्रशासन का सख्त पहरा और जनता को भरोसा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारी भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के तहत अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी और रात्रिकालीन गश्त भी बढ़ाई जाएगी।

इस दौरान व्यापारियों ने बाजार में नियमित पुलिस पिकेट लगाने, पर्याप्त प्रकाश (लाइट) की व्यवस्था करने तथा जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग रखी. थाना निरीक्षक ने व्यापारियों की सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment