लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

दुद्धी में नवरात्र व दशहरा की तैयारियां को लेकर पीस कमेटी की बैठक नो-एंट्री, पार्किंग और सफाई पर जोर

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

प्रशांत श्रीवास्तव/दुध्दी

• तहसील सभागार में शांति समिति की बैठक, सप्तमी से नवमी तक सुबह 6 से रात 10 बजे तक भारी वाहनों पर रोक की मांग

दुद्धी (सोनभद्र)। आगामी शारदीय नवरात्र और विजयादशमी पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अशोक कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में पीस कमेटी (शांति समिति) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ नगर की साफ-सफाई, निर्बाध बिजली आपूर्ति और पूजा पंडालों की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से रणनीति बनाई गई।

यातायात व पार्किंग व्यवस्था पर विशेष ध्यान
बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सप्तमी, अष्टमी और नवमी के दिन शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक (नो-एंट्री) लगाने की पुरजोर मांग उठाई। सुझाव दिया गया कि इन तीन दिनों में सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाए। इसके अलावा, तहसील परिसर के सामने पड़ी खाली भूमि से बैरिकेडिंग हटाकर श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए सुव्यवस्थित पार्किंग स्थल बनाने का भी प्रस्ताव रखा गया।

पंडालों में तैनात होंगे जिम्मेदार स्वयंसेवक
एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता और पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) विनय प्रभाकर साहनी ने निर्देश दिया कि पूजा पंडालों व रामलीला मैदानों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदार, समझदार और धार्मिक प्रवृत्ति के स्वयंसेवकों को तैनात किया जाए, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

बैठक में ये रहे मौजूद बैठक में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, रामलीला कमेटी अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि, जय बजरंग अखाड़ा समिति अध्यक्ष पंकज जायसवाल, महामंत्री सुरेंद्र गुप्ता, कमल कुमार, दिलीप पांडेय, दीपक शाह, कमल कानू, मनीष जायसवाल, पीयूष अग्रहरि और मोनू सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment