लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

रेणुकूट में सजेगा मां का भव्य दरबार : हिण्डाल्को में अयोध्या के राम मंदिर तो सब्जी मंडी में जगन्नाथपुरी की दिखेगी झलक

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

किशन पाण्डेय/सोनभद्र

• कोलकाता के कारीगरों की कलाकारी से हर साल सजते हैं आकर्षक पंडाल, नवरात्र में श्रद्धालुओं के लिए रहेंगे विशेष आकर्षण

रेणुकूट (सोनभद्र)। शारदीय नवरात्र को लेकर जनपद में तैयारियां तेज हो गई हैं। मां दुर्गा के स्वागत के लिए घरों से लेकर पूजा पंडालों तक उत्साह का माहौल है। कहीं भव्य सजावट की तैयारी चल रही है तो कहीं आकर्षक धार्मिक थीम पर पंडालों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी कड़ी में रेणुकूट के दो प्रमुख दुर्गा पूजा पंडाल इस बार अपनी खास थीम को लेकर चर्चा में हैं। हिण्डाल्को परिसर स्थित मिताली क्लब में अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है, जबकि सब्जी मंडी में जगन्नाथपुरी की धार्मिक छटा देखने को मिलेगी। रेणुकूट में दुर्गा पूजा के दौरान हर साल भव्य पंडालों का निर्माण श्रद्धालुओं और नगरवासियों के आकर्षण का केंद्र रहता है। मिताली क्लब और सब्जी मंडी के पूजा पंडाल अपनी अनूठी सजावट और अलग-अलग धार्मिक व सांस्कृतिक थीम के लिए विशेष पहचान रखते हैं। इन पंडालों को आकर्षक रूप देने के लिए हर वर्ष कोलकाता से आए कारीगर अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं।

• अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर सजेगा मिताली क्लब

हिण्डाल्को परिसर स्थित मिताली क्लब में इस वर्ष अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर की तर्ज पर दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। मंदिर की स्थापत्य शैली से प्रेरित इस पंडाल को आकर्षक रूप देने की तैयारी है। वहीं, सब्जी मंडी में जगन्नाथपुरी की थीम पर पंडाल बनाया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था और भव्य सजावट का विशेष अनुभव कराएगा। दोनों पंडालों के निर्माण और सजावट को लेकर आयोजकों में उत्साह है। नवरात्र के दौरान मां दुर्गा के दर्शन के साथ इन आकर्षक पंडालों को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

• सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क

नवरात्र, दुर्गा पूजा और अन्य आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस भी सतर्क हैं। जनपद में पूजा पंडालों की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में मां दुर्गा के दर्शन कर सकें। रेणुकूट के दोनों प्रमुख पंडालों की विशेष थीम के चलते इस बार दुर्गा पूजा के दौरान नगर में उत्सव का अलग ही रंग देखने को मिलने की उम्मीद है। अब श्रद्धालुओं को नवरात्र के शुभारंभ और मां के भव्य दरबार के दर्शन का इंतजार है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment