लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

पट अनावरण के साथ शांति नगर दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

रामप्रवेश गुप्ता/बीजपुर

• मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने किया उद्घाटन, विशिष्ट अतिथि अमरेश तिवारी ने मंदिर निर्माण में सहयोग का दिया आश्वासन

बीजपुर (सोनभद्र)। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार की शाम शांति नगर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा के पट अनावरण और फीता काटकर दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बीजपुर के प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने विधिवत उद्घाटन किया। वहीं, विशिष्ट अतिथि बखरिहवां के युवा व्यवसायी एवं समाजसेवी अमरेश तिवारी की उपस्थिति में आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। करीब तीन दशक से चली आ रही परंपरा को कायम रखते हुए शांति नगर दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस वर्ष भी धार्मिक आयोजन कराया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह और विशिष्ट अतिथि अमरेश तिवारी ने सह अतिथि श्याम नारायण सिंह एवं पत्रकार जयचंद सहित अन्य लोगों की उपस्थिति में मां दुर्गा का पट अनावरण कर तथा फीता काटकर पूजा महोत्सव का शुभारंभ किया। इससे पूर्व पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अतिथियों को बुके भेंटकर, माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने नवरात्र के पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ ही समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। ऐसे आयोजनों से लोगों में सकारात्मक सोच विकसित होती है और सामाजिक एकता मजबूत होती है। उन्होंने लोगों से त्योहारों को आपसी सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।

विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अमरेश तिवारी ने आयोजन समिति को नवरात्र के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन हमें अपनी संस्कृति, धर्म और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के साथ ही प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक समरसता मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि वह इसी क्षेत्र के लोगों के बीच के हैं और यहां की धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों से उनका आत्मीय जुड़ाव है।

शांति नगर में स्थित अर्धनिर्मित मंदिर का उल्लेख करते हुए अमरेश तिवारी ने आयोजन समिति एवं स्थानीय लोगों से पूजा महोत्सव के बाद मंदिर निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने मंदिर निर्माण में अपनी ओर से भरपूर सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। उनके इस आश्वासन से उपस्थित लोगों में उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम का संचालन रामनरेश गुप्ता ने किया। अंत में उन्होंने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, सह अतिथियों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस दौरान पत्रकार सिद्धार्थ गुप्ता, पूजा समिति के अध्यक्ष राममिलन गुप्ता, गोपाल दास गुप्ता, सुनील कुमार सहित दुर्गा पूजा समिति के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं दर्शकों की उपस्थिति रही।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment