लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

ब्रेकिंग”अनपरा-प्रेम प्रसंग में नाराजगी की चर्चा, अनपरा में नेटवर्क टॉवर पर चढ़ी युवती; मचा हड़कंप

---Advertisement---


अनपरा, सोनभद्र। अनपरा थाना क्षेत्र के तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित शॉपिंग सेंटर के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती नेटवर्क टॉवर पर चढ़ गई। युवती के घंटों तक टॉवर पर चढ़े रहने की सूचना से मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। हर किसी की नजर टॉवर पर चढ़ी युवती पर टिकी रही। जानकारी के अनुसार, युवती बीना चौकी क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। मामला अनपरा निवासी एक युवक से जुड़े प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। चर्चा है कि युवक से नाराजगी के बाद युवती टॉवर पर चढ़ गई। हालांकि, युवती के टॉवर पर चढ़ने की वास्तविक वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही अनपरा पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुट गई। पुलिस युवती को समझाने के साथ ही पूरे मामले की जानकारी जुटा रही है। टॉवर पर युवती के चढ़ने से मौके पर काफी देर तक लोगों में कौतूहल और चिंता का माहौल बना रहा। अब सबकी निगाहें मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस सहित परियोजना की सिक्योरिटी टीम और दमकल वाहन की टीम पर युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में टिकी है।

 

Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment