लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर, हुआ रेफ़र

---Advertisement---

अनपरा (सोनभद्र)। अनपरा थाना क्षेत्र के कुबरी मार्ग स्थित काली मंदिर के समीप गुरुवार शाम करीब पांच बजे तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद हाइवा चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुबरी निवासी काशीनाथ यादव (27) पुत्र गोविंद प्रसाद यादव बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए नेहरू चिकित्सालय, सिंगरौली रेफर कर दिया। फिलहाल घायल युवक का उपचार जारी है।

Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment