_हादसे के बाद मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची पुलिस

रेणुकूट। रिहंद बांध के पास वन देवी मंदिर के समीप शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे ट्रेलर ने कार संख्या UP64 AK 4157 को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवारों की जान बाल-बाल बच गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसे मां वन देवी की कृपा बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे के कारणों की जांच में जुट गई।












