लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

खेल मैदान में बच्चों ने दिखाया दमखम, सिरसोती और जरहा की टीमों ने मारी बाजी

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

रामप्रवेश गुप्ता बीजपुर

न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को मेडल व पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित ।।

बीजपुर (सोनभद्र)। कंपोजिट विद्यालय बीजपुर में आयोजित न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। दौड़ और खो-खो प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

50 मीटर दौड़ के प्राथमिक बालक वर्ग में अनिल प्रथम और आदित्य द्वितीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में सुनैना ने प्रथम तथा रागिनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ के प्राथमिक बालक वर्ग में प्रदीप और बालिका वर्ग में अनुष्का प्रथम रहीं। उच्च प्राथमिक वर्ग की दौड़ में बालक वर्ग से सुनील तथा बालिका वर्ग से सुनीता ने प्रथम स्थान हासिल किया।

खो-खो प्रतियोगिता के प्राथमिक बालक, प्राथमिक बालिका और उच्च प्राथमिक बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय सिरसोती की टीम विजेता बनी, जबकि उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय जरहा की टीम ने बाजी मारी।

मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्राम गुप्ता एवं शिक्षकों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर शिक्षक संघ अध्यक्ष पवन शुक्लेश, शिक्षामित्र संघ उपाध्यक्ष अजय सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष हीरामणि, एआरपी शिव प्रिया, खेल शिक्षक राकेश दुबे सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment