_अज्ञात कारणों से युवक ने की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

अनपरा (सोनभद्र)। अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज स्थित ममुआर के वार्ड नंबर-08 निवासी 19 वर्षीय आलोक खरवार पुत्र स्व. जय प्रकाश खरवार की सोमवार रात अज्ञात कारणों से आत्महत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों के अनुसार, युवक घर में फंदे के सहारे लटका मिला। आनन-फानन में उसे संयुक्त चिकित्सालय डिबुलगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची अनपरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।












