लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

रामनगर में भक्तिभाव से आयोजित हुआ भव्य माँ दुर्गा जागरण, देर रात तक झूमे श्रद्धालु

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

प्रशांत श्रीवास्तव/दुध्दी

दुद्धी सोनभद्र : रामनगर शिव मंदिर परिसर मे माँ दुर्गा पूजा समिति, रामनगर के तत्वावधान में रामनगर स्थित मंदिर परिसर में 19 अक्टूबर को भव्य माँ दुर्गा रात्रि जागरण का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और धूमधाम के साथ किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सपरिवार उपस्थिति दर्ज कराकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना पंडित श्री देवेंद्र मिश्र जी के सानिध्य में किया गया। इसके पश्चात आयोजित भजन संध्या में देश के विभिन्न प्रांतों से आए प्रख्यात गायकों और कलाकारों ने अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

छत्तीसगढ़ से आए गायक दिवाकर सिन्हा, पटना (बिहार) के मनीष ओझा, तथा वाराणसी से पधारीं गायिका आरती सिन्हा एवं अर्चना श्रीवास्तव ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों व जगदंबा माँ के भजनों की प्रस्तुति दी। भक्ति गीतों की धुनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे और संपूर्ण क्षेत्र माता रानी के जयकारों से गुंजायमान रहा।

माँ दुर्गा पूजा समिति के आयोजकों ने जागरण में आए सभी श्रद्धालुओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। अनुष्ठान का समापन महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment