लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

रॉबर्ट्सगंज में भरत मिलाप लीला, चारों भाइयों के मिलन पर भावविभोर हुए श्रद्धालु, जय श्रीराम जयकारों से गूंजा नगर

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सुभाष पाण्डेय/मुख्यालय

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान में मंगलवार रात 10 बजे भरत मिलाप लीला का भव्य आयोजन किया गया। भगवान श्रीराम के वनवास से लौटने और छोटे भाई भरत से उनके मिलन का भावुक मंचन देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े चारों भाइयों के मिलन का दृश्य देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।

पूरा नगर जय श्रीराम और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा देर रात तक श्रद्धालु लीला का आनंद लेते रहे रामलीला में रावण वध के बाद भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान सहित अन्य पात्र पुष्पक विमान पर सवार होकर अयोध्या के लिए रवाना हुए रामलीला मैदान से निकली यात्रा नगर के मुख्य चौक पहुंची यात्रा के मार्ग में दोनों ओर खड़े श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर प्रभु श्रीराम का स्वागत किया।

जगह-जगह लोगों ने आरती उतारकर अपनी श्रद्धा और भक्ति प्रकट की भरत मिलाप के प्रसंग में भाइयों के प्रेम, त्याग और समर्पण का सुंदर चित्रण किया गया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारों के साथ भगवान श्रीराम के आदर्शों को याद किया। आयोजन के दौरान नगर में उत्सव जैसा माहौल रहा और देर रात तक लोगों की भीड़ जुटी रही।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment