सुभाष पाण्डेय/मुख्यालय
सोनभद्र में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार सुबह 9 बजे पुलिस लाइन चुर्क में SP अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में शहीद पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई SP ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर कर्तव्यपालन के दौरान अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को नमन किया इस दौरान पुलिसकर्मियों ने शहीदों की स्मृति में सलामी भी दी कार्यक्रम के दौरान SP ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस स्मृति दिवस के इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में चीनी सैनिकों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल CRPR के 10 जवान शहीद हो गए थे।

उनकी शहादत और कर्तव्य के प्रति समर्पण को याद करने के लिए प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है SP ने वर्ष 2025-26 के दौरान कर्तव्यपालन करते हुए शहीद हुए उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों के बलिदान का स्मरण कराया। उन्होंने राष्ट्र और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले जवानों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को नमन किया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक, क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय, क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा, क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी, क्षेत्राधिकारी कार्यालय भुवनेश्वर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन मोहम्मद नदीम सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।












