सोनभद्र

_ओबरा के मुख्य चौराहे पर स्थित शारदा मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना।
_मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर, वारदात को अंजाम देने के लिए तोड़े तीन ताले।
_मंदिर के अंदर राधा-कृष्ण दरबार से कई धातुओं की वस्तुएं चोरी होने की सूचना।
_घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर समिति और पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल पर जुटी भारी भीड़।
_मुख्य चौराहे पर मंदिर में चोरी की घटना से पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, क्षेत्र में मचा हड़कंप।












