लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

दुर्गा वाहिनी ने रेणुकूट में निकाला पथ संचलन, महिला सशक्तीकरण पर दिया जोर

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

किशन पाण्डेय/सोनभद्र

रेणुकूट। दुर्गा वाहिनी की ओर से रविवार को रेणुकूट में पथ संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद की प्रांत सहसंयोजिका शुभांगी सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। पथ संचलन राधा-कृष्ण मंदिर से प्रारंभ होकर रेणुकूट के विभिन्न मार्गों से गुजरा और वापस मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में दुर्गा वाहिनी की कार्यकर्ताओं और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि शुभांगी सिंह ने कहा कि दुर्गा वाहिनी का उद्देश्य अधिक से अधिक बहनों को संगठन से जोड़कर उन्हें सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में संगठन महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बहनों से संगठित होकर कार्य करने और संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि दुर्गा वाहिनी, विश्व हिंदू परिषद का आनुषंगिक संगठन है। कार्यक्रम में प्रांत कार्यसमिति सदस्य मंजू जायसवाल, सीमा उपाध्याय, सेवा विभाग की सुनीता दुबे, प्रांत सहसंयोजक राजेश सिंह, जिला मंत्री संदीप गुप्ता, विभाग सहमंत्री उपेंद्र प्रताप सिंह, जिला संगठन मंत्री वीरेंद्र सोनी, जिला गौ रक्षा प्रमुख आनंद किशन गुप्ता, बीजपुर प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, प्रखंड मंत्री यशवंत सिंह, प्रखंड अध्यक्ष प्रकाश विश्वकर्मा तथा राहुल, मनीष मिश्रा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका वैष्णवी सिंह भी उपस्थित रहीं। पथ संचलन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पिपरी थाना प्रभारी अजय श्रीवास्तव और रेणुकूट चौकी प्रभारी नवनीत कुमार चौरसिया पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment