लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

जेई संगठन शाखा अनपरा का वार्षिक निर्वाचन संपन्न, अशोक साहू अध्यक्ष और अनिल यादव सचिव निर्वाचित

---Advertisement---

_निर्वाचन अधिकारी नवीन चावला की देखरेख में हुआ चुनाव, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता पर दिया जोर


अनपरा (सोनभद्र)। राज्य विद्युत परियोजना जूनियर इंजीनियर्स संगठन (रा.वि.प.जू.इं.) की अनपरा शाखा का वार्षिक निर्वाचन रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को अवर अभियंता मनोरंजन केंद्र में संपन्न हुआ। निर्वाचन अधिकारी इं. नवीन चावला की देखरेख में संगठन के संविधान के अनुसार चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई गई। इसमें अध्यक्ष पद पर इं. अशोक साहू और सचिव पद पर इं. अनिल कुमार यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर इं. धीरेन्द्र कुमार चौबे, उपाध्यक्ष पद पर इं. विजय चौरसिया, संगठन सचिव पद पर इं. मनोज पाल, वित्त सचिव पद पर इं. आशीष कुमार, प्रचार सचिव पद पर इं. अमित कुमार तथा लेखा निरीक्षक पद पर इं. मनीष सिंह निर्वाचित हुए।
इस अवसर पर संगठन के सदस्यों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। निवर्तमान अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह यादव के साथ आनंद पटेल, धर्मेंद्र रामकरण, अजय सिंह, सचिन कन्नौजिया, सोनू कुमार, ज्ञानेंद्र पटेल, अजित, कृपा शंकर शुक्ला, विष्णु देव झा, आवेश यादव और हरगोविन्द सहित अन्य सदस्यों ने निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी की। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने तथा सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की। निर्वाचन संपन्न होने के साथ ही संगठन के आगामी कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी का गठन हुआ।

Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment