लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

दुद्धी सोनभद्र में भीषण अग्निकांड: गैस चूल्हा जलने से मज़दूर परिवार की गृहस्थी स्वाहा, बाल-बाल बची जान

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

प्रशांत श्रीवास्तव/दुध्दी

दुद्धी (सोनभद्र)। विढमगंज थाना क्षेत्र के बोम गांव के वार्ड नंबर 10 स्थित अगरिया बस्ती में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय अचानक आग लगने से एक गरीब दिहाड़ी मजदूर परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई। गनीमत यह रही कि घर के मुखिया की सूझबूझ और ग्रामीणों के समय रहते प्रयास से परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमरजीत चेरो पुत्र स्व. मोती लाल चेरो के घर पर रात करीब सवा नौ बजे उनकी 58 वर्षीय पत्नी लालती देवी गैस चूल्हे पर चावल पका रही थीं। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। गृहस्वामी अमरजीत ने बताया कि आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
घटना के वक्त अमरजीत अपनी पत्नी और नातियों के साथ घर के अंदर मौजूद थे। आग की लपटें उठते ही उन्होंने तुरंत तत्परता दिखाई और अपनी पत्नी व नातियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

घर से धुआं और चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण भारी संख्या में मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने बालू, बाल्टी और डिब्बों से पानी लाकर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह बड़ी राहत की बात रही कि आग लगने के दौरान सिलेंडर में विस्फोट नहीं हुआ, अन्यथा आसपास के रिहायशी इलाके में भारी तबाही मच सकती थी। इस भीषण अग्निकांड में परिवार का खाने-पीने का सारा सामान, बिस्तर और अन्य घरेलू सामग्रियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। इस दुर्घटना में हजारों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है, हालांकि किसी भी सदस्य को चोट नहीं आई है।
पड़ोसियों (राय सिंह, श्रवण कुमार और राजेश कुमार) ने बताया कि अमरजीत रोजाना दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालते हैं। उनकी आर्थिक स्थिति पहले से ही काफी कमजोर थी, और इस दुर्घटना ने उनके सामने विकट आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है।

इसके अलावा, पीड़ित परिवार ने बताया कि गांव के ग्राम प्रधान नकडेथी का लगभग 10 दिन पूर्व निधन हो गया था। परिवार वर्तमान में शोक और उनके संस्कारों (कर्मकांड) में व्यस्त होने के कारण ग्राम प्रधान से संपर्क नहीं साध सका। प्रशासन से आर्थिक सहायता की गुहार
इस दुखद घटना के बाद पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन, राजस्व विभाग तथा क्षेत्र के लेखपालों से मामले का संज्ञान लेने की पुरजोर अपील की है। उन्होंने मांग की है कि इस गरीब मजदूर परिवार को तुरंत उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि वे दोबारा अपना जीवन पटरी पर ला सकें।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment