लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

आजमगढ़ में उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह व योगेंद्र बने निरीक्षक, एसएसपी ने स्टार लगाकर दी बधाई

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

किशन पाण्डेय/संवाददाता

• राजेश कुमार सिंह का सोनभद्र से रहा है खास जुड़ाव, मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान

आजमगढ़। जनपद आजमगढ़ में तैनात दो उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने पर पुलिस महकमे में खुशी का माहौल है। मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. अनिल कुमार और एसपी ट्रैफिक पंकज श्रीवास्तव ने उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह और योगेंद्र सिंह यादव को स्टार लगाकर निरीक्षक पद पर पदोन्नति की बधाई दी। दोनों अधिकारी देवगांव कोतवाली में तैनात हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय की ओर से उन्हें निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।
इस अवसर पर एसएसपी ने दोनों अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में सीओ क्राइम कौस्तुभ त्रिपाठी, सीओ बूढ़नपुर विजय कुमार सिंह गौर समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

सोनभद्र से रहा है राजेश कुमार सिंह का विशेष लगाव

पदोन्नति पाने वाले निरीक्षक राजेश कुमार सिंह का सोनभद्र जनपद से खास जुड़ाव रहा है। वर्ष 2013 बैच के उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह मूल रूप से कानपुर के निवासी हैं। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने प्रयागराज, जौनपुर, मिर्जापुर और सोनभद्र समेत विभिन्न जनपदों में पुलिस विभाग की जिम्मेदारियां निभाई हैं। वर्तमान में वह आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली में तैनात हैं। राजेश कुमार सिंह अपनी मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा के लिए पहचाने जाते हैं। वह जिस क्षेत्र में तैनात रहते हैं, वहां कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन के बीच बेहतर पुलिसिंग की छवि स्थापित करने का प्रयास करते हैं। अपने कार्य व्यवहार और जिम्मेदारियों के प्रति समर्पण के चलते उन्होंने विभिन्न स्थानों पर लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है।

अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने पर जोर

देवगांव कोतवाली क्षेत्र में तैनाती के दौरान राजेश कुमार सिंह नशे से जुड़ी गतिविधियों और अन्य अवैध कार्यों पर अंकुश लगाने के लिए प्रयासरत हैं। पुलिस की जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाते हुए उनका जोर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने पर है।

निरीक्षक पद पर पदोन्नति उनके पुलिस सेवा के सफर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उनकी इस सफलता पर पुलिस विभाग के अधिकारियों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment