लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

सीआईएसएफ फायर विंग ने बीजपुर आईटीआई में सिखाए आग से बचाव के तरीके

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

रामप्रवेश गुप्ता बीजपुर

बीजपुर (सोनभद्र)। आगामी दीपावली पर्व के दृष्टिगत केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की फायर विंग द्वारा आईटीआई नकटू, बीजपुर में एक दिवसीय अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य त्योहारों के दौरान होने वाली संभावित आग की घटनाओं की रोकथाम और युवाओं को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार करना रहा।कार्यक्रम के दौरान संस्थान के 90 प्रशिक्षणार्थियों एवं कर्मचारियों को आग से बचाव के व्यावहारिक और सैद्धांतिक उपायों से अवगत कराया गया सीआईएसएफ के विशेषज्ञों ने आग लगने के प्रमुख कारणों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि त्योहारों के समय शॉर्ट सर्किट और पटाखों की लापरवाही अक्सर बड़ी दुर्घटनाओं की वजह बनती है। उन्होंने विद्युत उपकरणों के सुरक्षित उपयोग, पटाखों को सावधानीपूर्वक जलाने और किसी अप्रिय घटना की स्थिति में सुरक्षित निकासी के नियम समझाए।

जागरूकता सत्र के बाद सीआईएसएफ फायर विंग के जवानों ने विभिन्न प्रकार के अग्निशामक यंत्र के संचालन का व्यावहारिक प्रदर्शन किया। छात्रों को सिखाया गया कि आग लगने की शुरुआती अवस्था में घबराए बिना किस तरह त्वरित कार्रवाई कर आग पर नियंत्रण पाया जा सकता है। कई प्रशिक्षणार्थियों ने स्वयं आगे आकर आग बुझाने का अभ्यास भी किया।कार्यक्रम के समापन पर सीआईएसएफ अधिकारियों ने सभी से अपील की कि वे सुरक्षा नियमों को जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि त्योहार की खुशियां तभी पूरी होती हैं जब हम स्वयं सतर्क रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment