लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

पावरग्रिड ने पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में मनाया सतर्कता जागरूकता सप्ताह

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

उमेश सागर/शक्तिनगर

• भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

शक्तिनगर (सोनभद्र)। पावरग्रिड (भारत सरकार का उपक्रम) के शक्तिनगर ट्रांसमिशन लाइन कार्यालय की ओर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के अंतर्गत पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, शक्तिनगर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को भ्रष्टाचार के विरुद्ध जागरूक करते हुए सत्यनिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के बीच सतर्कता एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों की महत्ता पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता के उपरांत प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में पावरग्रिड के उप महाप्रबंधक एके शुक्ला, मुख्य प्रबंधक जितेंद्र सिंह, कनिष्ठ अधिकारी महबूब अली एवं इकराम सहित विद्यालय की प्रधानाचार्य शालिनी सिंह, रंजना शुक्ला, विनय सिंह और बृजेश कुमार पांडेय उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के केंद्रीय सतर्कता आयोग के तत्वावधान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का आयोजन 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक किया जा रहा है। इस वर्ष की थीम “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” निर्धारित की गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में ईमानदारी, पारदर्शिता और भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment