लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

दुद्धी को जिला बनाने की मांग ने पकड़ी रफ्तार, कचहरी गेट पर गूंजे ‘विकास कराओ’ के नारे

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

प्रशांत श्रीवास्तव/दुध्दी

दुद्धी सोनभद्र : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के अंतर्गत आने वाले दुद्धी को एक स्वतंत्र जिला बनाने की मांग अब और तेज हो गई है. इसी क्रम में शनिवार को ‘दुद्धी जिला बनाओ संघर्ष समिति’ के बैनर तले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कचहरी परिसर के मुख्य गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने “दुद्धी को जिला बनाओ, विकास कराओ” के नारे लगाते हुए सरकार से इस पर जल्द से जल्द ठोस निर्णय लेने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान दुद्धी को जिला बनाने का वादा किया गया था, लेकिन सरकार बनने के बाद से इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. वक्ताओं ने रेखांकित किया कि दुद्धी को जिला बनाने की मांग पिछले कई दशकों से उठाई जा रही है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर इसे लगातार टाला जा रहा है। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने तर्क दिया कि दुद्धी क्षेत्र की कुल जनसंख्या, इसका विशाल क्षेत्रफल और प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए इसे अलग जिला बनाना बेहद जरूरी है. उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के कई ऐसे जिले हैं जिनकी आबादी दुद्धी क्षेत्र से कम है, फिर भी इस जायज मांग को नजरअंदाज किया जा रहा है. समिति ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए समय रहते कोई निर्णय नहीं लिया, तो आने वाले समय में इस आंदोलन को और भी उग्र रूप दिया जाएगा. विरोध प्रदर्शन के दौरान संघर्ष समिति के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे.

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment