विकास दत्त मिश्रा/वाराणसी
बड़ागांव-वाराणसी। गांगकला स्थित त्रिपदा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने कानपुर में आयोजित 9वीं ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में विद्यालय के तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में कक्षा 11 के आदर्श कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक, कक्षा 7 के रुद्र सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक तथा कक्षा 11 के अभिनव ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक कन्हैया लाल पटेल ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और उचित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक पाण्डेय ने विजेता खिलाड़ियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशिका श्रीमती प्रमिला देवी, उप प्रबंधक प्रेमचंद सिंह, शैक्षणिक निदेशक राकेश चौबे, उप प्रधानाचार्य शिव शंकर मौर्य, खेल प्रशिक्षक महेश यादव सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।











