लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: म्योरपुर क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क हादसे में कुल 8 लोग हुए घायल

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

म्योरपुर राजाराम

सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग घटनाओं में कुल आठ लोग घायल हो गए जानकारी के अनुसार
पहली घटना लिलासी म्योरपुर मार्ग पर बाघमांदवां के पास हुई। जहां जोगेंद्र 40 वर्ष निवासी नौडिहा कटौली टोला, बाबूलाल 35 वर्ष और उनकी पत्नी मीना देवी 30 वर्ष ये बाइक से बलियरी जा रहे थे इसी दौरान उनकी बाइक ने सड़क किनारे खड़े जमुना प्रसाद नौनियार 60 वर्ष, सुखवंती 35 वर्ष, सविता 30 वर्ष को टक्कर मार दी हादसे के बाद बाइक चालक जोगेंद्र को पकड़ कर उसकी पिटाई कर दी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा इस घटना में जोगेंद्र और जमुना प्रसाद को गंभीर चोटे आई इसके बाद उन्हें गंभीर चोट देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।


दूसरी घटना कीरबिल गांव में हुई जहां महिंद्र 18 वर्ष और राजेंद्र 18 वर्ष अपने बुआ के घर नयाटोला जा रहे थे रास्ते में अचानक एक कुत्ता आ गया और उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दुर्घटना हो गया। जिससे दोनों युवक घायल हो गए प्राथमिक उपचार करने के बाद महेंद्र की गंभीर हालत देखते हुए उसे भी जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया‌ अन्य घायलों का इलाज सीएचसी म्योरपुर जारी है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment