म्योरपुर (संवाददाता) राजाराम
सोनभद्र म्योर पुर थाना क्षेत्र के सुपाचुआं गांव में मंगलवार को एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई युवक अपने घर में बिजली का तार जोड़ रहा था तभी यह हादसा हुआ जानकारी के अनुसार सुपाचुआं निवासी 33 वर्षीय राजेश कुमार गोड़ पुत्र राम खेलावन मंगलवार सुबह 11:00 बजे करीब अपने घर में बिजली का तार जोड़ रहा था इसी दौरान अचानक बिजली आपूर्ति चालू हो गई और वह करंट की चपेट में आ गया गंभीर हालात को देखते हुए परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेवरपुर में लाया गया जहां डॉक्टर शिशिर श्रीवास्तव ने जांच के बाद राजेश को मृत्यु घोषित कर दिया चिकित्सक ने बताया कि युवक को अस्पताल मृत अवस्था में लाया गया था। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सी एच सी म्योरपुर पहुंची जहां पंचनामा की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया क्या पुलिस जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। वहीं मृतक राजेश कुमार गोड़ ने अपने पीछे छोटे-छोटे चार बच्चों को छोड़ गए।











