सुभाष पाण्डेय/मुख्यालय
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के परासी पांडेय के समीप गुरुवार की रात ऑटो के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया घोरावल क्षेत्र के सठही गांव निवासी 29 वर्षीय आनंद प्रकाश उर्फ भोलू पुत्र जगदीश सिंह किसी काम के सिलसिले में राबर्ट्सगंज आया था। काम पूरा करने के बाद वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान परासी पांडेय के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से घायल आनंद प्रकाश को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया वहीं पुलिस ने शुक्रवार दोपहर 1 बजे शव का PM कराकर परिजनों को सौंप दिया।











