लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सफाई के नाम पर बाल मजदूरी का आरोप: ग्रामीणों की शिकायत पर एडीओ पंचायत ने नोटिस जारी किया

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

राजेश तिवारी/कोन

कोन(सोनभद्र)। विकासखंड कोन के ग्राम पंचायत कुड़वा में सफाई कार्य में बाल मजदूरी कराने का आरोप लगा है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद सहायक खंड विकास अधिकारी (पंचायत) ने संबंधित सफाईकर्मी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। यह मामला तब सामने आया जब छठ पूजा के दौरान तुमियां चौराहे पर सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया था। खंड विकास अधिकारी (कोन) ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल सफाई के आदेश दिए थे। आरोप है कि आदेश के बाद मौके पर पहुंचे नियुक्त सफाईकर्मी ने स्वयं काम करने के बजाय नाबालिग बच्चों से देर शाम तक सफाई करवाई। ग्रामीणों का कहना है कि यह बाल श्रमिक अधिकार अधिनियम का गंभीर उल्लंघन है।

स्थानीय निवासी रामेश्वर चेरो ने बताया कि सरकार बाल जागरूकता अभियान चला रही है, लेकिन कुड़वा में इसका कोई असर नहीं दिख रहा। नाबालिग बच्चों के पिता नंदकेश्वर और लालमन चेरो ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी और उप श्रमायुक्त पिपरी को शपथ पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया है कि संबंधित सफाईकर्मी प्रलोभन देकर सादे कागजों पर हस्ताक्षर कराने का प्रयास कर रहा है। सहायक खंड विकास अधिकारी (पंचायत) सुनील पाल ने पुष्टि की है कि सफाईकर्मी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment