म्योरपुर (संवाददाता) राजा राम
सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र के रासपहरी गांव में गांधी जयंती पर ऑल इंडिया पीपल फंड (ए आईपीएफ ) और रोजगार सामाजिक अधिकार ने एक गोष्ठी की इसमें एस आईआर को तुरंत रद्द करने की मांग की गई। गोष्ठी में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की स्थिति और 2023 में चुनाव आयुक्त नियुक्ति कानून को भी रद्द करने की मांग उठी वक्ताओं ने एस ए आर के विरोध में देशभर में हो रही गिरफ्तारियां और कार्यवाही की आलोचना की उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकार है सरकार को आंदोलन को दबाने की वजह लोगों की मांगे सुननी चाहिए इस दौरान राष्ट्रपति को एक पत्र भेज कर संवैधानिक लोकतंत्र बचाने की अपील की गई। पत्रक में जंतर मंतर और मुंबई के आजाद मैदान जैसे तय धरना स्थलों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति न मिलने पर भी सवाल उठे कार्यक्रम में ए आईपीएफ संयोजक कृपा शंकर पनीका, सविता गोड़, तथा राजेंद्र प्रसाद गोड़ इसी तरह से तमाम लोग उपस्थित रहे।











