लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

म्योरपुर एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की वार्षिक आम सभा संपन्न

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

म्योरपुर (संवाददाता) राजा राम

सोनभद्र। म्योरपुर एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, रासपहरी की वार्षिक आम सभा (Annual General Meeting–AGM) का आयोजन पूर्व निर्धारित सूचना के आधार पर दिनांक 04 अक्टूबर 2026, दिन रविवार को रामलीला मैदान, रासपहरी में किया गया। कार्यक्रम में कंपनी के निदेशकगण, प्रमोटर्स, शेयरधारक एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ कंपनी के सीईओ श्री सुनील कुमार द्वारा उपस्थित किसानों, शेयरधारकों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए कंपनी के निदेशकों एवं प्रमोटर्स का परिचय प्रस्तुत करने के साथ किया गया। इसके पश्चात कंपनी का वार्षिक लेखा-विवरण एवं वित्तीय प्रगति उपस्थित शेयरधारकों के समक्ष प्रस्तुत की गई तथा कंपनी की विभिन्न गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
वार्षिक लेखा-विवरण प्रस्तुत किए जाने के उपरांत कंपनी के एकाउंटेंट/सीए के नवीनीकरण (Renewal) के प्रस्ताव पर विचार किया गया, जिस पर उपस्थित सभी शेयरधारकों द्वारा सहमति प्रदान की गई।
सभा के दौरान कंपनी के निदेशक श्री रंजीत सिंह के संबंध में भी प्रस्ताव रखा गया। उनके द्वारा लगातार कंपनी की बैठकों एवं कार्यों में उपस्थित न हो पाने तथा कंपनी के आधिकारिक व्हाट्सऐप ग्रुप पर इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से अपना इस्तीफा प्रस्तुत किए जाने के कारण उनका इस्तीफा सभा के समक्ष रखा गया। उपस्थित शेयरधारकों द्वारा उनके इस्तीफे को बहुमत से स्वीकार करते हुए उन्हें निदेशक पद के दायित्व से मुक्त किया गया। इसके साथ ही कंपनी में चयनित नए प्रमोटर्स एवं निदेशकों का परिचय भी उपस्थित किसानों एवं शेयरधारकों को कराया गया।
सभा में किसानों को कंपनी की विभिन्न गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजनाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। विशेष रूप से औषधीय पौधों की खेती एवं मत्स्य पालन से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। FADMAPS द्वारा उपलब्ध कराए गए औषधीय पौधों के बीजों का किसानों के बीच वितरण किया गया।
साथ ही UP AGRIJ (यूपी एग्रीज) के प्रतिनिधियों द्वारा किसानों को मत्स्य बीज, अंगुलिका एवं मत्स्य चारा उपलब्ध कराने तथा मत्स्य पालन से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। किसानों को बताया गया कि संबंधित योजनाओं का लाभ किस प्रकार प्राप्त किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने तथा नए मत्स्य पालन क्लस्टर के निर्माण के संबंध में भी किसानों के बीच विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित किसानों द्वारा अपनी विभिन्न समस्याओं, सुझावों एवं आवश्यकताओं को सभा के समक्ष रखा गया। संबंधित विषयों पर कंपनी के पदाधिकारियों एवं उपस्थित प्रतिनिधियों द्वारा किसानों को आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर कंपनी के सीईओ श्री सुनील कुमार, ISAP से श्री अंकित कुमार उपाध्याय जी, कंपनी के चेयरमैन एवं निदेशक श्री लाल साह जी, निदेशक श्रीमती रीता देवी जी, श्री पंच बहादुर जी, श्री नितेश कुमार सोनकर जी, श्रीमती आशा मिश्रा जी सहित अन्य निदेशकगण, प्रमोटर्स, शेयरधारक एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन से पूर्व बड़ी संख्या में उपस्थित किसानों एवं अतिथियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। सभी उपस्थित लोगों ने कंपनी की गतिविधियों, किसानों के हित में संचालित योजनाओं तथा भविष्य की कार्ययोजनाओं के संबंध में सकारात्मक चर्चा की।
सभा के अंत में कंपनी के लाभांश के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि कंपनी द्वारा अर्जित लाभांश को तत्काल वितरित न करते हुए उसे कंपनी की मूल पूंजी/व्यवसायिक पूंजी में समायोजित किया जाएगा, ताकि आगामी वित्तीय वर्ष में कंपनी की गतिविधियों के विस्तार, किसानों के हित में योजनाओं के संचालन तथा कंपनी को और अधिक सुदृढ़ एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए उसका उपयोग किया जा सके।
इस प्रकार म्योरपुर एग्रो फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, रासपहरी की वार्षिक आम सभा किसानों, शेयरधारकों, निदेशकों, प्रमोटर्स एवं संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
इस अवसर पर इस अवसर पर कंपनी के सीईओ सुनील कुमार आई एस पी से अंकित कुमार उपाध्याय कंपनी के अध्यक्ष चेयरमैन एवं निदेशक लाल शाह जी, निदेशक श्रीमती रीता देवी, पंच बहादुर , श्रीमती आशा मिश्रा, नितेश कुमार सोनकर सहित अन्य निदेशक गण प्रोमोटर्स शेरधारक एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment