सुभाष पाण्डेय/सोनभद्र
सोनभद्र। जनपद में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल ने सोमवार को घोरावल कोतवाली का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। थाना परिसर पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद उन्होंने थाना कार्यालय, शस्त्रागार, मालखाना, मेस और आवासीय परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया सोमवार शाम 6 बजे पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शस्त्रागार में हथियारों व कारतूसों का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिसकर्मियों से शस्त्र खोलने और जोड़ने की प्रक्रिया का भी परीक्षण कराया गया। मालखाने और विभिन्न अभिलेखों की जांच करते हुए उन्हें अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए एएसपी ने मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेस्क और महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। महिला संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण और महिला एवं बाल अपराधों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए।












