लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: जरहा गांव के टोला नीमडार से पकड़ा गया अवेध बालू लोड ट्रेक्टर ट्राली

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

अवेध खनन परिवहन में लिप्त ट्रेक्टर ट्राली धराया-सीज

विशाल गुप्ता बीजपुर

बीजपुर (सोनभद्र)। जरहा वन क्षेत्र अन्तर्गत खनन माफियाओं द्वारा अवेध खनन परिवहन की शिकायत कई दिनो से वन विभाग के अधिकारी को मिल रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना मंलवार की अलसुबह मिली की जरहा के नीमडार परिक्षेत्र में ट्रेक्टर अवेध खनन परिवहन कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम सक्रिय होकर घेराबंदी कर एक ट्रेक्टर ट्राली पर बालू सहित पकड़ कर जायका कालोनी में लाकर वन अधिनियम की धारा 41/42 के तहत प्रथम आरोपी विभूति सिंह पुत्र इंद्रदोमन सिंह निवासी खमहरिया दूसरा आरोपी नसीम पुत्र तोफिक खान ग्राम जरहा के टोला राजो के विरूद्ध विधिक कार्रवाई की गई है।

वन विभाग की टीम में जरहा रेंजर सुधीर कुमार सिंह , वन दरोगा , श्याम लाल , राहुल कुमार दुबे, वन रक्षक शतेंद्र सिंह , राजेंद्र यादव सहित अन्य लोग शामिल रहें। इस संदर्भ में जरहा रेंजर सुधीर कुमार सिंह ने बताया की मुखबिर की सूचना पर अवेध खनन परिवहन में संलिप्त एक ट्रेक्टर ट्राली पकड़ कर सीज कर दिया गया है। दो अभियुक्तों के विरूद्ध 41/42 की कार्रवाई कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। ट्रेक्टर पर कोई नंबर नही है। चेचिस नंबर के आधार पर कार्रवाई की गई है। जांच अधिकारी राहुल कुमार दुवे को नियुक्त किया गया है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment