उदय चंद्र/जरहा

बीजपुर/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत जरहां के सेवकामोड़ तिराहे पर आजाद अधिकार सेना के पार्टी कार्यालय पर दुद्धी विधान सभा अध्यक्ष सतेश्वर जायसवाल की अध्यक्षता में आज बैठक की गई, जिसमें आगामी चुनाव के मद्देनजर पार्टी के विस्तार पर आपसी चर्चा हुई। बैठक में मिर्जापुर से चलकर आए हुए पूर्वांचल प्रभारी डॉ बी० नाथ ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार के खिलाफ समाज के शोषित वर्गों के साथ हर परिस्थितियों में खड़ी हैं तथा हर संभव सहयोग करने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने पर बल दिया। चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉ० पी एस पटेल, डॉ ओ पी सिंह, डॉ एस के सिंह, डॉ श्यामलाकांत शर्मा ने भी अपने संबोधन में पार्टी अध्यक्ष पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर के समाज के प्रति विकसित सोच पर प्रकाश डालते हुए पार्टी की उपलब्धियों को गिनाया।
इस मौके पर जगत शर्मा, बाबूराम विश्वकर्मा, एहसान अली, अब्दुल हबीज खान, अमरेश शर्मा, विनय तिवारी, विनोद सेठ, अवधेश जायसवाल फिरोज खान सहित अनेक लोग मौजूद रहे।











