लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

Bankipur News: 19 हजार 324 वोटों से जीते प्रशांत किशोर, नितिन नवीन के गढ़ में जाकर BJP को हराया

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

ब्यूरो कार्यालय

Prashant Kishor Won Bankipur

बांकीपुर। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बड़ा राजनीतिक उलटफेर करते हुए बीजेपी के लंबे समय से चले आ रहे वर्चस्व को समाप्त कर दिया है. प्रशांत किशोर ने बीजेपी प्रत्याशी नीरज कुमार को 19 हजार 324 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की. वहीं राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं।

कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत के बाद जन सुराज के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है. सड़कों पर कार्यकर्ता एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दे रहे हैं. प्रशांत किशोर ने काउंटिंग की शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखी और यह आखिरी तक जारी रही. ऐसे अब बांकीपुर को नये विधायक के रूप में प्रशांत किशोर मिल गए हैं.

प्रशांत किशोर ने अपनी जीत पर क्या कहा?

प्रशांत किशोर एएन कॉलेज पहुंचे थे. यहां उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत की. इस दौरान अपनी जीत पर पीके ने कहा, यह बांकीपुर की जनता की जीत है. पीके ने आगे कहा कि जनता ने केंद्रीय नेतृत्व को यह संदेश दिया है कि बिहार का सीएम किसी अच्छे आदमी को बनाया जाए. उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों ने वोट दिया उन्हें धन्यवाद. जो वोट नहीं दिए उनका विश्वास जीतने का काम करेंगे.

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment