लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाने की पहल, बिड़ला कार्बन सीएसआर ने बांटे वस्त्र

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

किशन पाण्डेय/सोनभद्र

रेणुकूट। सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए बिड़ला कार्बन रेणुकूट के सीएसआर विभाग की ओर से चोपन विकासखंड क्षेत्र के पनारी गांव स्थित जनजातीय टोले में जरूरतमंद परिवारों के बीच उपयोगी वस्त्रों का वितरण किया गया। इस पहल का उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को मौसम के प्रतिकूल प्रभाव से बचाने के साथ उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने में सहयोग प्रदान करना रहा।

बिरला कार्बन के सीएसआर विभाग की ओर से कॉलोनीवासियों के ऐसे उपयोग किए हुए कपड़े एकत्र किए गए, जो अच्छी स्थिति में थे और जरूरतमंदों के उपयोग के योग्य थे। इन वस्त्रों को पनारी गांव के जनजातीय टोले में पहुंचाकर करीब 60 लोगों के बीच वितरित किया गया। इसमें छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को उनकी आवश्यकता के अनुसार कपड़े प्रदान किए गए। सीएसआर विभाग के चिकित्सक डॉ. ए.के. चौधरी एवं निवेदिता मुखर्जी की मौजूदगी में वस्त्र वितरण किया गया।

बारिश के मौसम में जरूरतमंद परिवारों के साथ ही आगामी ठंड को देखते हुए गर्म एवं उपयोगी कपड़ों की उपलब्धता उनके लिए काफी मददगार साबित होगी। इस अवसर पर सीएसआर टीम ने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्ग के साथ सहयोग और संवेदनशीलता ही सामाजिक जिम्मेदारी की वास्तविक भावना है। ऐसे प्रयासों से जरूरतमंद परिवारों को राहत मिलने के साथ उनमें आत्मसम्मान और अपनत्व की भावना भी मजबूत होती है। बिड़ला कार्बन द्वारा सामाजिक दायित्व के तहत आगे भी जनहित से जुड़े कार्य किए जाने की बात कही गई।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment