लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

CEIR पोर्टल से सोनभद्र पुलिस ने बरामद किए 207 गुम मोबाइल, करीब 30 लाख रुपये बताई गई कीमत

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Updated on:

---Advertisement---

सोनभद्र। आमजन के खोए और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर सोनभद्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से जुलाई 2026 से अब तक 207 मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई ! सर्विलांस सेल, एसओजी टीम और जनपद के सभी थानों की संयुक्त टीमों ने तकनीकी विश्लेषण एवं लगातार मॉनिटरिंग के जरिए गुम मोबाइल फोन को ट्रेस किया। बरामद किए गए मोबाइल फोन को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रूणवाल ने मोबाइल फोन उनके स्वामियों को वितरित किए।

 

लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताते हुए सोनभद्र पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस के अनुसार, यह सफलता सर्विलांस सेल, एसओजी और जनपद के विभिन्न थानों की टीमों के समन्वित प्रयास, तकनीकी दक्षता और सतत अनुश्रवण का परिणाम है। सोनभद्र पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के साथ ही नजदीकी थाने को भी सूचना दें, ताकि समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment