संजय चेतन/चोपन। जनपद में आगामी दिपावली, धनतेरस, छठ पूजा त्योहार को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत क्षेत्राधिकार नगर महोदय, तहसील ओबरा महोदय के नेतृत्व में थाना परिसर चोपन मे थाना क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की गोष्ठी की। गोष्ठी के दौरान उपस्थित सभी लोगो से वार्ता कर उपरोक्त त्योहारों को सौहार्द एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गयी साथ ही बैठक में उपस्थित सभी लोगो को भी थाना क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए आगामी त्योहारों को सकुशल व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।












