लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: जनपद में अवैध रूप से चल रहे हॉस्पिटल एवम पैथोलॉजी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय

सोनभद्र। जिले मे अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटलो , पैथोलॉजी सेंटरो को बंद कराने, मेडिकल कालेज मे आईसीयू को चालू कराने, डिजिटल एक्सरे को चालू कराने, मेडिकल कालेज को सहित तमाम मुद्दों को लेकर कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।

जिला प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्र ने कहा की बीजेपी सरकार मे सोनभद्र मे स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त हो गई है l 25 लाख आवादी वाले जनपद मे मेडिकल कालेज मे आईसीयू की सुविधा उपलब्ध न होने से गंभीर बीमारी वाले मरीज़ रेफर होने पर रास्ते मे मौत हो जाता है l डिजिटल एक्सरे मशीन एक वर्ष से बंद होने से मरीजों को दोगुनी दामों मे प्राइवेट पैथोलॉजी सेंटरो मे कराना पड़ता है। हड्डी विभाग के चिकित्सको द्वारा मरीजों को इंप्लांट की खरीद बाहर से दोगुनी दामों मे चहते दुकान से खरीदने की सलाह देते है जिले मे अवैध हॉस्पिटल स्वास्थ्य विभाग के संरक्षण मे संचालित हो रहा है, जिससे मरीज़ आये दिन काल के गाल मे समा रहे है।

महिला जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे ने कहा की अवैध हॉस्पिटल मे आए दिन महिलाओं के डिलेवरी के बाद चिकित्सको की लापरवाही से जच्चा बच्चों की मौत हो रही है लेकिन जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग मौन है पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह और पूर्व जिला महासचिव कन्हैया पांडे ने कहा की बीजेपी सरकार मे स्वास्थ्य व्यवस्था बेपटरी हो चुका है जनता बेहाल है I जनपद मे स्वास्थ्य व्यवस्था मे सुधार नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कॉंग्रेस नेता सुनील मिश्रा और प्रमोद कुमार पांडे ने भी जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली के लिए जिले के जनप्रतिनिधो को जिम्मेदार ठहराया है।


उक्त मौके पर पूर्व पीसीसी सदस्य नूरूद्दिन खान,बंशीधर पांडे, जितेंद्र पांडे, जिला उपाध्यक्ष महिला कॉंग्रेस शांति विश्वकर्मा, संतोष नागर, शिव पूजन विश्वकर्मा, सीमू, रामरूप शुक्ला, सत्यम मिश्रा, सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment