राजाराम म्योरपुर
सोनभद्र। म्योरपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जहां पुलिस टीम ने दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों की जांच कर यातायात नियमों का पालन व लोगों को जागरूक किया चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों को रोक कर हेलमेट पहनने, निर्धारित गतिविधियो का पालन करने तथा यातायात नियमों पर चलने को हिदायत दी गई पुलिस ने वाहन चालकों को बताया कि हेलमेट का प्रयोग न केवल कानूनी आवश्यकता है बल्कि दुर्घटना की स्थिति में जीवन रक्षा के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

वहीं थाना अध्यक्ष रविकांत मिश्र अपने दल बल के साथ अभियान में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समय-समय पर ऐसे अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा साथ ही उन्होंने वाहन चालको से आवश्यक दस्तावेज रखने तथा नियम का पालन करने को कहा। पुलिस के इस अभियान से लोगों ने नियमों का पालन करने का संकल्पित हुए।










