लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

जीवित्पुत्रिका व्रत पर रेणुकूट के मंदिरों में दिखा महिलाओं की भीड़

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

किशन पाण्डेय/सोनभद्र

• महिलाओं ने संतान की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना

रेणुकूट(सोनभद्र)। संतान की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना को लेकर शनिवार को रेणुकूट नगर में महिलाओं ने जीवित्पुत्रिका व्रत (जिउतिया) रखा। महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला उपवास रखकर अपने पुत्रों की कुशलता और लंबी आयु के लिए पूजा-अर्चना की। शाम होते ही नगर के विभिन्न मंदिरों में महिलाओं की भीड़ जुटने लगी। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा कर जीवित्पुत्रिका व्रत की कथा सुनी और परिवार की सुख-शांति की कामना की। कई स्थानों पर महिलाओं ने समूह में पूजा-अर्चना कर एक-दूसरे को व्रत की शुभकामनाएं दीं। व्रत को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिरों में देर शाम तक भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। घरों में भी दिनभर व्रत की तैयारियां चलती रहीं। महिलाओं ने व्रत के नियमों का पालन करते हुए अगले दिन पारण की तैयारी की।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment