लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: कुएं में मिला शव गांव में हड़कंप

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

उदय चंद गुर्जर बीजपुर

बीजपुर(सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुली में गुरुवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के पास स्थित कुएं में एक विवाहिता का शव उतराया हुआ देखा गया। सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया, जिसकी शिनाख्त 22 वर्षीय उमा देवी पत्नी उपेंद्र कुमार के रूप में हुई। बताया गया कि उमा देवी बीते कुछ दिनों से लापता थी, जिसकी तलाश परिजन लगातार कर रहे थे। थक-हारकर ससुर गिरदावल द्वारा बुधवार को गुमशुदगी की तहरीर दी गई थी, जिस पर पुलिस जांच में जुटी थी।


सूचना पर प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक श्रवण कुमार यादव व कमलाकांत पाण्डेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र कुमार की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेजा गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। उधर, मृतिका के पिता संतलाल निवासी झीलों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। उल्लेखनीय है कि उमा देवी की शादी अप्रैल 2023 में हुई थी और उसकी डेढ़ वर्ष की मासूम बेटी अमीषा के सिर से मां का साया उठ गया।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment