लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: जंगल से भटक कर आया हिरणकुत्तों ने किया हमला, ग्रामीणों ने बचाई हिरण की जान

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

राजाराम/म्योरपुर

सोनभद्र। स्थानीय म्योरपुर हवाई पट्टी से सटे जंगल से भटक कर शनिवार एक हिरन सुबह आबादी वाले इलाके में आ गया जिस पर आवारा कुत्तों की झुंड ने उस पर हमला कर दिया कुत्तों की हमले से हिरण की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे उन्होंने तत्परता दिखाते हुए कुत्तों को खदेड़ दिया जिससे हिरण की जान बच गई। इसके बाद हिरण को जंगल की ओर भागा दिया गया वन क्षेत्राधिकारी रेंजर जबर सिंह ने बताया कि हिरण के कस्बे में आने और कुत्तों द्वारा उसे घायल किए जाने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर भेजी गई थी।

वनकर्मियों ने स्थिति का जायजा लिया और हिरण को सुरक्षित जंगल की ओर भगा दिया गया वही ग्रामीणों का कहना है कि वन्यजीव पानी वह भोजन की तलाश में जंगल से निकलकर आबादी की ओर चले क्षेत्र आ जाते हैं। रेंजर जबर सिंह ने लोगों से अपील की है कि वन्य जीव दिखाई देने पर उन्हें परेशान ना करें और तत्काल वन विभाग को सूचना दें ताकि उन्हें सुरक्षित उनके प्राकृतिक आवास तक पहुंचा जा सके।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment