सुभाष पाण्डेय/सोनभद्र
सोनभद्र में आगामी त्योहारों को देखते हुए CO नगर रणधीर कुमार मिश्रा ने सोमवार शाम 5 बजे रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में डीजे संचालकों के साथ बैठक की। उन्होंने त्योहारों के दौरान निर्धारित ध्वनि सीमा और समय-सीमा का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए इस दौरान CO ने कहा कि DJ संचालन से ध्वनि प्रदूषण न हो और यातायात व कानून-व्यवस्था प्रभावित न होने पाए धार्मिक आयोजनों में आपसी सौहार्द बनाए रखने तथा भड़काऊ या विवादित गीत-सामग्री का प्रसारण नहीं करने की हिदायत दी गई। उन्होंने सभी संचालकों से शासन-प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए पुलिस का सहयोग करने को कहा।











