म्योरपुर राजाराम
सोनभद्र। म्योरपुर ब्लाक के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम प्रेरणा स्थल पर रविवार को महान सामाजिक सेविका,चिकित्सा, लेखिका और पर्यावरण बिद् डाक्टर रागिनी की 12वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर बनवासी सेवा आश्रम कार्यकर्ताओं, छात्रों और ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर सर्वधर्म प्रार्थना की तथा वक्ताओं ने डॉक्टर रागिनी की योगदान को याद करते हुए बताया कि उन्होंने 60 के दशक में जिले के दक्षिणांचल में गरीबों की सेवा की उन्होंने अपना जीवन स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित कर दिया उस दौर में यह क्षेत्र विकट समस्याओं और संसाधनों के अभाव में जूझ रहा था।

उस समय डॉक्टर रागिनी ने पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ इलाज कर हजारों लोगों का जीवन बचाया उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी कई किताबें भी लिखी पर्यावरण की समस्या को लेकर उन्होंने अलग अलख जगाई और उसे मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचा केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने क्षेत्र में प्रदूषण की जांच करने में भी उनकी अहम भूमिका रही जहां गांधीवादी रागनी प्रेम को राष्ट्रीय स्तर से कई बार पुरस्कार प्राप्त हुए हैं इस अवसर पर डॉ विभा, शुभा प्रेम, विमल सिंह,देवनारायण, जगत नारायण विश्वकर्मा, सीता देवी, दिवाकर विजय कनौजिया, सुरेश कुमार, प्रदीप पांडे एवं नीता सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।












