रामप्रवेश गुप्ता बीजपुर
बीजपुर (सोनभद्र) आगामी दुर्गा पूजा समारोह को भव्य एवं सकुशल ढंग से संपन्न कराने हेतु सेवका मोड़ पर युवक मंगल दल के सौजन्य से दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से राकेश जायसवाल को समिति का अध्यक्ष चुना गया। समिति के गठन के साथ ही पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना को श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित करने का संकल्प लिया।
गठित समिति में भोलू जायसवाल को उपाध्यक्ष, संजू जायसवाल को महामंत्री, रितिक जायसवाल को कोषाध्यक्ष, रिंकू जायसवाल को उपकोषाध्यक्ष, अवधेश गुप्ता को संगठन मंत्री, अमरनाथ मोदनवाल को योजना प्रसारण मंत्री, अयोध्या जायसवाल को संसदीय मंत्री तथा राजेश जायसवाल को व्यवस्थापक की जिम्मेदारी सौंपी गई।
समिति के संरक्षक मंडल में सुशील जायसवाल, आनंद जायसवाल, रमेश जायसवाल, रामचंद्र गुप्ता, श्याम लाल गुप्ता, सतेश्वर जायसवाल, भोलाराम जायसवाल एवं स्वर्ण कुमार शर्मा को शामिल किया गया है।
वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बृजराज शर्मा, नारायण जायसवाल, अयोध्या जायसवाल, मिथुन जायसवाल, दीपक गुप्ता, कमलेश जायसवाल एवं सोना गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि मां दुर्गा के आशीर्वाद से इस वर्ष सेवका मोड़ पर दुर्गा पूजा समारोह को भव्य एवं आकर्षक रूप से आयोजित किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए क्षेत्रवासियों से सहयोग एवं सहभागिता की अपील की गई।












