लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी व वेयरहाउस का निरीक्षण करेंगे निर्वाचन आयोग के अधिकारी

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

किशन पाण्डेय/सोनभद्र

सोनभद्र। ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी व वेयरहाउस का निरीक्षण करेंगे निर्वाचन आयोग के अधिकारी
सोनभद्र, 08 अक्टूबर। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत भारत निर्वाचन आयोग के नामित अधिकारी 12 एवं 13 अक्टूबर को सोनभद्र का दौरा करेंगे। इस दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट की एफएलसी (फर्स्ट लेवल चेकिंग) की तैयारियों, गुणवत्ता तथा ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया जाएगा।

जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नामित श्री गोपीनाथ कुअर, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी जनपद में निरीक्षण करेंगे। उनके साथ ओड़िशा के ईवीएम नोडल अधिकारी तथा ईसीआई के एसओ श्री शिवम अरोड़ा भी मौजूद रहेंगे।

अधिकारियों के आगमन एवं निरीक्षण से संबंधित सभी व्यवस्थाओं के लिए चकबन्दी अधिकारी, राबर्ट्सगंज प्रमोद कुमार नागर को लाइजनिंग ऑफिसर नामित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निरीक्षण से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी तरह सुनिश्चित कर ली जाएं।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment