लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

हाईडिल कॉलोनी में घुसा 5 फीट लंबा मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

संजय चेतन चोपन
चोपन। थाना क्षेत्र की हाईडिल कॉलोनी के वार्ड नंबर-3 में शुक्रवार को करीब पांच फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही ओबरा वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया।
रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम मगरमच्छ को सुरक्षित सोन नदी में छोड़ आई। बताया जा रहा है कि मगरमच्छ नदी से भटककर आबादी वाले क्षेत्र में पहुंच गया होगा।
मगरमच्छ के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद कॉलोनीवासियों ने राहत की सांस ली। घटना के दौरान काफी देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment