लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: ब्लॉक प्रमुख के द्वारा सामुदायिक शौचालय व चबूतरा का किया गया शिलान्यास

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

उदय चन्द गुर्जर/बीजपुर

बीजपुर(सोनभद्र)। विकास खण्ड म्योरपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत जरहां में आज ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड ने जहां चबूतरा निर्माण का शिलान्यास किया, वहीं गुरुकुल विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज सेवकामोड़ में पूर्व में दिए गए सार्वजनिक शौचालय के लोकार्पण भी किया गया। बताते चलें कि वर्तमान ब्लॉक प्रमुख के द्वारा क्षेत्र के विकास कार्य में लगातार अहम भूमिका निभाई जा रही है। इसी क्रम सेवकामोड़ तिराहे से ग्राम पंचायत झीलों की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग पर स्थित पीपल के वृक्ष के स्थानीय लोगों की मांग पर चबूतरा निर्माण कराए जाने हेतू आज शिलान्यास कर निर्माण के लिए नींव रखी गई।

वहीं गुरुकुल विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज जहां हजारों की संख्या में बालक/बालिकाएं शिक्षा ग्रहण करते हैं, उनकी समस्या को देखते हुए पूर्व में ही शौचालय निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका था का लोकार्पण कर क्षेत्र के बच्चों के लिए सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य केदार यादव, गुलाब जायसवाल, आनंद जायसवाल, ग्राम प्रधान झीलों सतेंद्र सिंह, राम सिंह गोंड, केदार सिंह गोंड, क्षेत्र पंचायत सदस्य राम बरन वैश्य, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र जायसवाल, सतेश्वर जायसवाल, बृजमोहन जायसवाल सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment