विकास दत्त मिश्र
बड़ागांव(वाराणसी)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागाँव में आयोजित नेत्र जांच शिविर में कुल 117 लोगों की आंखों की जांच की गई। इनमें से 47 लोगों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चुना गया और उन्हें निःशुल्क ऑपरेशन के लिए आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल वाराणसी भेजा गया। 28 लोग, जो शुगर या बीपी जैसी समस्याओं से ग्रसित थे, उन्हें ऑपरेशन के लिए फिट नहीं पाया गया और उन्हें अगले शिविर में फिर से जांच के लिए बुलाया जाएगा।

इस शिविर में ऑर्गेनाइजर बजाज परिवार रवींद्रपुरी, जाग्रत वेलफेयर सोसाइटी के सुचेंद्र जायसवाल,अभिषेक जायसवाल, धर्मेंद्र मिश्रा और आर जे शंकरा आई हॉस्पिटल की तरफ़ से संदीप सिंह और उनकी टीम मौजूद रही ।











