म्योरपुर राजाराम
सोनभद्र। म्योरपुर स्थानीय कस्बे में शुक्रवार को गणेश चतुर्थी का शोभा यात्रा निकाल कर किया गया समापन। जहां पर भंडारे का भी आयोजन किया गया था वही देखा जाए की गुरुद्वारा के पास स्थित शिव मंदिर में तीन दिन से चल रहे श्री गणेश महोत्सव में भक्ति का माहौल मिला जहां पर लोग भक्ति में रमे हुए थे। वही बीती रात मन्दिर प्रांगण में देवी जागरण का आयोजन किया गया था श्रद्धालु अगली रातभर भक्ति में डूबे हुए थे एवं रात भर झूमते रहे।

शुक्रवार को आयोजित भंडारे में हजारों श्रृद्धाजंलुयों ने प्रसाद ग्रहण किया। जहां मंदिर से निकली शोभायात्रा हवाई पट्टी रोड से होते हुए लिलासी मोड म्योरपुर मार्केट तक पहुंची। शोभायात्रा में सबसे आगे गणेश प्रतिमा थी भक्तगण नित्य करते हुए चल रहे थे डीजे पर गणेश वंदना और भक्ति गीत बजते रहें और श्रद्धालु नाचते रहे। देर शाम लिलासी मोड़ स्थित बंधी में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया थाना प्रभारी कमल नयन दुबे ने पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे वही कार्यक्रम में सूर्य प्रकाश अग्रहरि ,सुनील कुमार, दीपकसिंह, बसंत लाल पासवान, सुजीत कुमार अग्रहरी, वीरेंद्र सोनी, सतवीर सिंह, रामू, जितेंद्र अग्रहरि सहित तमाम नवयुवक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।












